Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
BREAKING NEWS: मथुरा का बढ़ा सियासी कद! मांट विधायक राजेश चौधरी बने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। नई टीम में मथुरा के मांट विधायक राजेश चौधरी को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। इसे मथुरा और ब्रज क्षेत्र के लिए संगठन में बड़ा प्रतिनिधित्व माना जा रहा है।

राजेश चौधरी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका और चुनावी प्रबंधन को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले भी वह पार्टी के विभिन्न संगठनात्मक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं।

नई कार्यकारिणी में आगरा के राम प्रताप सिंह चौहान को भी प्रदेश महामंत्री तथा विजय शिवहरे को प्रदेश मंत्री बनाया गया है। लेकिन ब्रज क्षेत्र में सबसे अधिक चर्चा मथुरा के राजेश चौधरी को मिली बड़ी जिम्मेदारी की हो रही है, जिसे आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजेश चौधरी को मिली नई जिम्मेदारी पर खुशी जताते हुए इसे मथुरा के लिए गौरव का विषय बताया है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से संगठन को ब्रज क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी।

Previous News

BREAKING NEWS: यूपी बीजेपी की नई टीम में आगरा का बढ़ा कद! कई नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Next News

BREAKING NEWS: आगरा की जूता फैक्ट्री में भीषण आग! धू-धूकर जला गोदाम, शॉर्ट सर्किट की आशंका