Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन में प्रशासन का बुलडोज़र एक्शन! 12 से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट और स्पा सील

लखनऊ अग्निकांड के बाद वृंदावन में प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आया। जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस, फायर ब्रिगेड, नगर निगम और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने शहरभर में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान फायर सेफ्टी मानकों का उल्लंघन करने और आवासीय भवनों में अवैध रूप से होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट एवं स्पा सेंटर संचालित करने वाले एक दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों को मौके पर ही सील कर दिया गया।

जांच में सामने आया कि कई भवन मालिकों ने बिना वैध अनुमति और मानकों का पालन किए आवासीय भवनों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में बदल दिया था। प्रशासन की कार्रवाई की भनक लगते ही कई संचालक अपने प्रतिष्ठानों पर ताला लगाकर फरार हो गए, लेकिन टीम ने नियमानुसार उन भवनों को भी सील कर दिया।

सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। फायर सेफ्टी और भवन मानकों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन ने सभी होटल, गेस्ट हाउस, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।

Previous News

बादल फटा, बाढ़ ने मचाई तबाही! 3 लापता, कई घर बह गए, हाईवे ध्वस्त

Next News

BREAKING NEWS: अहमदाबाद एयरपोर्ट पर टला बड़ा विमान हादसा! आमने-सामने आ गए एयर इंडिया और इंडिगो के विमान