Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 25 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बादल फटा, बाढ़ ने मचाई तबाही! 3 लापता, कई घर बह गए, हाईवे ध्वस्त

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून ने भीषण तबाही मचानी शुरू कर दी है। अरुणाचल प्रदेश में बादल फटने और मूसलाधार बारिश के बाद आई फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचाई है। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से तीन लोग लापता हो गए हैं, जबकि 18 से अधिक घर बह गए और कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

सबसे ज्यादा असर कीयी पन्योर (Keyi Panyor) जिले के याजाली क्षेत्र में देखने को मिला, जहां अचानक आई बाढ़ ने नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन (NEEPCO) परियोजना कॉलोनी को अपनी चपेट में ले लिया। निर्माणाधीन रिटेनिंग वॉल ढहने के बाद बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया और कई घर बह गए।

लगातार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। कई इलाकों का संपर्क टूट गया है और लोग फंस गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य के लिए प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर तैनात हैं।

उधर, अरुणाचल से निकलने वाले पानी को देखते हुए असम सरकार ने भी हाई अलर्ट जारी कर दिया है। निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं, मुंबई में भी भारी बारिश के कारण जलभराव और यातायात प्रभावित होने की खबरें सामने आई हैं।

Previous News

आगरा में जर्जर छज्जे ने ली दो मासूमों की जान! 7 लोगों पर FIR, लापरवाही पड़ी भारी

Next News

वृंदावन में प्रशासन का बुलडोज़र एक्शन! 12 से ज्यादा होटल-रेस्टोरेंट और स्पा सील