Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 24 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृंदावन का चर्चित रसिक धाम आश्रम कुर्क, प्रशासन ने जड़ा ताला, भारी पुलिस बल तैनात

वृंदावन की चामुंडा कॉलोनी स्थित चर्चित रसिक धाम आश्रम पर मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे कुर्क कर दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अभिनव मिश्रा के आदेश पर पहुंची राजस्व और पुलिस टीम ने आश्रम को सील कर सरकारी ताला लगा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

बताया जा रहा है कि प्रसिद्ध भजन गायक और संत रसिका पागल बाबा के करीब चार वर्ष पूर्व गोलोकवास के बाद से आश्रम की संपत्तियों और प्रबंधन को लेकर उनके शिष्यों के बीच विवाद लगातार चल रहा था। आश्रम की बेशकीमती संपत्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से मतभेद बने हुए थे, जिसके चलते मामला प्रशासन तक पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार विवादित संपत्ति को लेकर एक पक्ष द्वारा प्रशासन को प्रार्थना पत्र दिया गया था। मामले की सुनवाई और उपलब्ध तथ्यों के परीक्षण के बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्रम को कुर्क करने के आदेश जारी किए। आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार राकेश उपाध्याय राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आश्रम की संपत्ति को प्रशासनिक कब्जे में लेकर सील कर दिया।

कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना रहा। हालांकि प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

फिलहाल आश्रम से जुड़े विवाद की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशासन का कहना है कि न्यायालय और सक्षम अधिकारियों के निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

गंगा दशहरा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, यमुना घाटों पर श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: वृंदावन में MVDA का बड़ा एक्शन, 15 होटल और गेस्ट हाउस सील, संचालकों में मचा हड़कंप