Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 23 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रिश्तों की मर्यादा तार-तार, नाबालिग किशोर ने चाची पर लगाया गंभीर ब्लैकमेलिंग और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का आरोप - आरोपी महिला हिरासत में

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक बेहद हैरान करने वाला और रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।

इगलास थाना क्षेत्र के एक गांव में 40 साल की महिला पर अपने ही 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे का शारीरिक शोषण करने का संगीन आरोप लगा है। पीड़ित किशोर का आरोप है कि उसकी रिश्ते की चाची पिछले ढाई साल से उसे डरा-धमका कर जबरन अवैध संबंध बनाने पर मजबूर कर रही थी।

विरोध करने पर महिला उसे झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। इस ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आखिरकार पीड़ित ने थाने में गुहार लगाई, जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है और किशोर को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।

Previous News

चारधाम यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी! अमित शाह और सीएम धामी के नाम भेजा गया ई-मेल

Next News

ब्रेकिंग न्यूज़: मथुरा में 12 कोचिंग सेंटर सील - तहखानों में चल रही थीं कोचिंग, अफसरों के उड़ गए होश!