Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत

मथुरा के आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें मंडी से सब्जी लेकर जा रहे मोटरसाइकिल रिक्शा को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं। हादसे में रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना हाईवे पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अगनपुरा, थाना रिफाइनरी निवासी जगदीश पुत्र रतन सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

गोवर्धन में सघन खाद्य सुरक्षा अभियान, दानघाटी मंदिर क्षेत्र की दुकानों पर छापेमारी

Next News

बिना नोटिस बिजली काटी, किसान को 45 हजार रुपये का झटका