Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 17 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गोवर्धन में सघन खाद्य सुरक्षा अभियान, दानघाटी मंदिर क्षेत्र की दुकानों पर छापेमारी

गोवर्धन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सख्त अभियान चलाते हुए दानघाटी मंदिर क्षेत्र की दुकानों पर औचक छापेमारी की गई, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

प्राजक्ता त्रिपाठी, उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में और जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह के निर्देश पर यह सघन जांच अभियान चलाया गया। टीम ने परिक्रमा मार्ग और आसपास स्थित दुकानों पर पहुंचकर खाद्य सामग्री की गहन जांच की।

अभियान के दौरान पेड़े, दूध सहित अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। अचानक हुई कार्रवाई से कई दुकानदार अपनी दुकानों पर सफाई व्यवस्था सुधारते नजर आए।

उपजिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सेहत से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटी या मानक के अनुरूप न पाए जाने वाले खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने यह भी संकेत दिया है कि ऐसे निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

Previous News

नगर मजिस्ट्रेट ने मंडी व गेहूं क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

Next News

आगरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत