Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन के पास रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन की सेकंड एंट्री के पास सोमवार को एक रेलवे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी गांव गढ़ी बरौदा, थाना फरह के रूप में हुई है। सोनू रेलवे विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और वर्तमान में उसकी तैनाती मोरा रेलवे स्टेशन पर थी।

घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सोनू काफी समय से नशे का आदी था और पिछले कुछ दिनों से ड्यूटी से अनुपस्थित भी चल रहा था।

प्रारंभिक सूचना पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन घटनास्थल थाना हाईवे क्षेत्र में होने के कारण मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद थाना हाईवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Previous News

मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने जा रहे किसान नेताओं को पुलिस ने रोका, किसानों ने किया प्रदर्शन

Next News

251 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार बनी मौत का कारण, बीएमडब्ल्यू हादसे में दो युवाओं की दर्दनाक मौत