Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 22 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बिजली बकाया पर कटा कनेक्शन, जेई से मारपीट - सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज

मथुरा के नौहझील क्षेत्र में बिजली विभाग की टीम के साथ मारपीट और अभद्रता का मामला सामने आया है। बिजली चोरी रोकने और बकाया वसूली अभियान के दौरान एक उपभोक्ता का कनेक्शन काटे जाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मामला थाने तक पहुंच गया।

जानकारी के अनुसार, विद्युत निगम की टीम मानागढ़ी गांव में बकाया वसूली के लिए पहुंची थी। यहां एक वाणिज्यिक कनेक्शन पर करीब 28 हजार रुपये का बकाया था। निर्धारित समय तक भुगतान न होने पर टीम ने संबंधित उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन काट दिया।

आरोप है कि इसके बाद उपभोक्ता और उसके सहयोगी बिजलीघर पहुंच गए और वहां मौजूद जूनियर इंजीनियर तथा कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर जेई के साथ मारपीट की गई और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई गई। विभागीय अधिकारियों ने मोबाइल छीनने और महत्वपूर्ण दस्तावेज फाड़ने का भी आरोप लगाया है।

जूनियर इंजीनियर ओमेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर नौहझील थाने में संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बिजली चोरी रोकने और राजस्व वसूली का अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं से समय पर बकाया जमा कराने की अपील करते हुए कहा है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

1 लाख सरकारी नौकरी, महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा, बंगाल शुभेंदु सरकार ने किए कई बड़े ऐलान

Next News

राधाकुंड में फ़िर दर्दनाक हादसा, 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत