Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 16 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
झांसी में लहूलुहान हालत में मिला दंपति, आत्महत्या के प्रयास से सनसनी

झांसी से एक सनसनीखेज और झकझोर देने वाली खबर  सामने आई है जहां एक दंपति ने दिनदहाड़े ऐसा कदम उठा लिया, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। समथर थाना क्षेत्र के बसोबई नहर पट्टी के पास पति-पत्नी ने घरेलू चाकू से अपना गला रेतकर जान देने की कोशिश की। आखिर ऐसा क्या हुआ कि कपिल मुनि आश्रम मंदिर दर्शन के लिए घर से बाइक पर सवार होकर निकला दंपति मौत के मुहाने तक पहुंच गया? क्या ये पारिवारिक कलह का नतीजा है या कोई और गहरा राज? फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है… और पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

घटना झांसी के समथर थाना क्षेत्र की है… जहां ग्राम बसोबई नहर पट्टी के पास एक दंपति खून से लथपथ हालत में मिला। बताया जा रहा है कि 50 वर्षीय अवधेश गोस्वामी और उनकी पत्नी गुड्डी गोस्वामी सुबह घर से कपिल मुनि आश्रम सेवरा पहाड़ जाने की बात कहकर निकले थे… लेकिन कुछ ही देर बाद वो नहर किनारे चाकू से गले कटे हुए खौफनाक हालत में पाए गए।
मौके से एक बैग बरामद हुआ है… जिसमें कपड़े और एक उनके पास से घरेलू चाकू मिला है। सवाल ये है कि आखिर मंदिर से नहर तक का ये सफर कैसे मौत के इरादे में बदल गया?
घायलों के बेटे के मुताबिक, दोनों दिल्ली से एक दिन पहले ही लौटे थे… और सब कुछ सामान्य लग रहा था। ऐसे में अचानक उठाया गया ये कदम कई सवाल खड़े कर रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची… और दोनों को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ पहुंचाया गया… जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। आत्महत्या करने जैसा दंपति ने क्यों उठाया कदम इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है ।

Previous News

झांसी में बीयर और मिर्ची से भरे दो ट्रक टकराए, हाईवे पर मचा हड़कंप

Next News

अलीगढ़ में डग्गेमार वाहनों पर आरटीओ की सख्ती, जल्द चलेगा विशेष अभियान