Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 20 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
महोबा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दौरा, विकास परियोजनाओं की देंगे बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जून को अपने बुंदेलखंड दौरे के तहत महोबा पहुंचेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम धार्मिक आस्था से लेकर विकास कार्यों तक कई अहम आयोजनों से जुड़ा रहेगा।

मुख्यमंत्री अपने दौरे की शुरुआत गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली गोरखगिरि पर्वत स्थित सिद्ध बाबा धाम में पूजा-अर्चना से करेंगे। इसके बाद वे पुलिस लाइन स्थित मोदी मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे, जहां जिले को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की संभावना है।

इस दौरान मुख्यमंत्री गोरखगिरि क्षेत्र में चल रहे लगभग 12 करोड़ रुपये के पर्यटन विकास कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इन कार्यों के तहत चट्टानों पर कलाकृतियां, ध्यान केंद्र, सीढ़ियां और ओपन एयर थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से और अधिक आकर्षक बनाया जा रहा है।

जनसभा में सदर और चरखारी विधानसभा क्षेत्रों से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी प्रस्तावित है।

दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और अन्य सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। वहीं राजनीतिक जानकार इस दौरे को वर्ष 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बुंदेलखंड में सरकार के विकास कार्यों और राजनीतिक प्रभाव के प्रदर्शन के रूप में भी देख रहे हैं।

Previous News

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम के द्वारा 8 स्थानों पर होंगे योग शिविर, महापौर,और नगर आयुक्त भी होंगे शामिल

Next News

संस्कृति विश्वविद्यालय के 16 विद्यार्थियों का नामी आईटी कंपनी में चयन, कैंपस प्लेसमेंट में मिली बड़ी सफलता