Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 20 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा जंक्शन के नवागत स्टेशन डायरेक्टर सुनील शर्मा का भव्य स्वागत, एनसीआरएमयू ने दी शुभकामनाएं

मथुरा जंक्शन पर नवागत स्टेशन डायरेक्टर सुनील शर्मा के स्वागत में उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी यूनियन (एनसीआरएमयू) द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान यूनियन पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

जंक्शन स्थित स्टेशन डायरेक्टर कार्यालय में आयोजित समारोह का नेतृत्व एनसीआरएमयू मथुरा शाखा के सचिव दीपक उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधियों ने सुनील शर्मा को दुपट्टा एवं फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया तथा स्मृति चिन्ह स्वरूप तस्वीर भेंट की।

कार्यक्रम के दौरान स्टेशन डायरेक्टर और यूनियन पदाधिकारियों के बीच परिचयात्मक बैठक भी हुई। बैठक में रेलवे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न विषयों, कार्यस्थल की समस्याओं और यात्रियों की सुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।

यूनियन पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि सुनील शर्मा के नेतृत्व में मथुरा जंक्शन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा रेल सेवाओं की गुणवत्ता में और अधिक सुधार होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय से रेलवे के विकास को नई गति मिलेगी।

स्टेशन डायरेक्टर सुनील शर्मा ने भी यूनियन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग से यात्रियों की सुविधाओं और रेलवे सेवाओं को बेहतर बनाने का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर शिवलाल मीणा, राजेश विश्वकर्मा, बृजेश कुमार, राजेश मीणा, महेश बघेल, लोकेंद्र कुमार, राजवीर सिंह, विष्णु यादव सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Previous News

गोवर्धन चौराहे पर फूटी PNG गैस पाइपलाइन, रिसाव से मची अफरा-तफरी

Next News

पत्रकारों को अपनी साख बचाने की चुनौती, मथुरा के पत्रकारों की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचाएंगे: मनोज कुमार पांडेय