Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 19 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
40 माह की यादगार सेवा के बाद एसएसआई अमित कुमार तोमर को भावभीनी विदाई, नम हुईं ग्रामीणों की आंखें

थाना सुरीर में करीब 40 माह तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ उपनिरीक्षक अमित कुमार तोमर के स्थानांतरण पर शुक्रवार को एक भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। उनका स्थानांतरण मैनपुरी जनपद के लिए होने पर थाना पुलिस स्टाफ, क्षेत्रीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

समारोह के दौरान थाना परिसर का माहौल भावुक हो गया। अपने कार्यकाल में अमित कुमार तोमर ने कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्ष कार्यशैली से पुलिस विभाग के साथ-साथ आम जनता के बीच भी विशेष पहचान बनाई। उनके सौम्य व्यवहार और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रवैये ने उन्हें क्षेत्रवासियों का प्रिय बना दिया।

वक्ताओं ने कहा कि अमित कुमार तोमर ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कार्यशैली और सेवा भाव की छाप क्षेत्रवासियों के दिलों में हमेशा बनी रहेगी।

विदाई समारोह के दौरान सभी ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए, पुष्पमालाएं पहनाईं, पटुका एवं साफा बांधकर सम्मानित किया। इस अवसर पर कई ग्रामीण भावुक नजर आए और उनकी आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई तैनाती के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां भी वे अपनी सेवाएं देंगे, वहां भी अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी की अमिट छाप छोड़ेंगे।

इस अवसर पर जीते ठाकुर, गोपाल शर्मा, पूर्व प्रधान दीपा गुप्ता, किशन कुमार वर्मा, रमेश चंद, पप्पू लवानिया, मंदिर के पुजारी, थाना पुलिस स्टाफ सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Previous News

महिला आयोग अध्यक्ष ने किया सीएचसी फरह का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

Next News

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का बड़ा संदेश! बोले- ‘आस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा’