Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 18 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
राम मंदिर दान विवाद पर अयोध्या में गरजे अजय राय, बोले- हाईकोर्ट जज की निगरानी में हो जांच

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित दान घोटाले को लेकर सियासी माहौल गर्माता जा रहा है। एसआईटी जांच के बीच गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अयोध्या पहुंचे और राम मंदिर ट्रस्ट तथा सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान राम के नाम पर जुटाए गए चंदे और मंदिर से जुड़े संसाधनों के उपयोग में अनियमितताएं हुई हैं, जिससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था प्रभावित हुई है।

अजय राय ने कहा कि जमीन खरीद, चढ़ावे और मंदिर से जुड़े वित्तीय मामलों की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। उन्होंने मौजूदा एसआईटी जांच पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लोगों को भ्रमित करने का प्रयास प्रतीत होता है। कांग्रेस नेता ने मांग की कि पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के किसी सिटिंग जज की निगरानी में कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और जनता का विश्वास बना रहे।

राहुल गांधी के प्रतिनिधि के रूप में अयोध्या पहुंचे अजय राय ने कहा कि यदि जांच में कोई भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो। उन्होंने कहा कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इससे जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता सर्वोपरि होनी चाहिए।

अयोध्या दौरे के दौरान अजय राय ने रामलला और हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन भी किया। उनके इस दौरे और बयानों के बाद प्रदेश की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है। अब सभी की निगाहें एसआईटी जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर टिकी हैं।

Previous News

एनडीआरएफ ने नाविकों और गोताखोरों को दिया विशेष प्रशिक्षण, सुरक्षा के गुर सिखाए

Next News

भाकियू अमर टिकट संगठन का जिला कार्यकारिणी विस्तार, कई पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी