Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 17 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रास्ता रोककर युवक को मारी गोली! चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, एक आरोपी अवैध असलाह समेत हिरासत में

मथुरा के थाना सुरीर क्षेत्र अंतर्गत गांव नगला नहारिया में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि 16 जून की सुबह करीब 7:30 बजे गांव निवासी पवन को रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी, जिससे पवन की दाहिनी जांघ में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध में घायल युवक के भाई विजय सिंह पुत्र उधम सिंह ने थाना सुरीर में तहरीर देकर गांव के ही गिर्राज, केशव, विपिन और पीतम पर हमला करने का आरोप लगाया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे और जाते समय जान से मारने की धमकी भी दी थी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी गिर्राज पुत्र सौदान को अवैध असलाह के साथ हिरासत में ले लिया है। वहीं मामले से जुड़े प्रकरण में तीन महिलाओं के खिलाफ भी शांति भंग की आशंका के चलते बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में चालान किया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अमित कुमार तोमर को सौंपी गई है।

थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस का कहना है कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Previous News

कोटवन बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा! खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, पिता-पुत्र की मौके पर मौत

Next News

अपर नगर आयुक्त के आश्वासन पर थमा व्यापारियों का आंदोलन, सड़क निर्माण और जलभराव की समस्याओं के समाधान का भरोसा