Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
साधु सेवा के 11 वर्ष पूर्ण होने पर हनुमान मंदिर में हुए भव्य धार्मिक आयोजन

मथुरा। शहर के धोली प्याऊ तिराहा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में संचालित साधु सेवा के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मंगलवार को भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

कार्यक्रम की शुरुआत महाअभिषेक एवं फूल बंगला सज्जा के साथ हुई। इसके बाद हनुमान जी को चोला अर्पित कर विशेष श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

धार्मिक अनुष्ठानों के क्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने बताया कि धोली प्याऊ तिराहा स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में पिछले 11 वर्षों से निरंतर साधु सेवा का कार्य किया जा रहा है। शुरुआत में यह सेवा छोटे स्तर पर प्रारंभ हुई थी, लेकिन श्रद्धालुओं के सहयोग और आस्था के चलते इसका स्वरूप लगातार विस्तृत होता गया और आज यह एक विशाल धार्मिक आयोजन का रूप ले चुका है।

उन्होंने बताया कि मंदिर में मौसम या परिस्थितियां कैसी भी हों, प्रतिदिन साधुओं को भोजन कराने की परंपरा निरंतर जारी है। भविष्य में भी यह सेवा इसी तरह चलती रहेगी और जरूरतमंदों तथा साधु-संतों की सेवा का कार्य निरंतर किया जाता रहेगा।

धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

Previous News

खुशियां मातम में बदलीं, सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत

Next News

उपनिबंधक ऋचा शुक्ला ने संभाला कार्यभार, विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन