Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अवैध डग्गेमार डबल डेकर बसों के खिलाफ कार्रवाई, एआरटीओ विभाग ने 9 बसें कीं जब्त

मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर अवैध रूप से संचालित डबल डेकर बसों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को एआरटीओ विभाग और रोडवेज विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 9 डबल डेकर बसों को पकड़कर जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार ये बसें बिहार, लखनऊ, कानपुर और प्रयागराज (इलाहाबाद) सहित विभिन्न स्थानों से सवारियां लेकर दिल्ली और नोएडा की ओर जा रही थीं। जांच के दौरान बसों में विभिन्न प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

अभियान के तहत पकड़ी गई 9 बसों में से 7 बसों को रोडवेज वर्कशॉप में खड़ा कराया गया, जबकि 2 बसों को राया क्षेत्र के पास खड़ा कराया गया। बसों में सवार यात्रियों को सुरक्षित उतारकर मथुरा डिपो की बसों के माध्यम से उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की गई।

एआरटीओ अधिकारियों ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर संचालित कई डबल डेकर बसें निर्धारित मानकों का पालन नहीं कर रही थीं। जांच के दौरान कुछ बसों में क्षमता से अधिक सामान (लगेज) पाया गया, जबकि कई बसों में नियमों के विपरीत अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाए गए थे। ऐसी स्थिति में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित बसों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा तथा अवैध संचालन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Previous News

मुरादाबाद में सनसनी! 10 मिनट के अंदर दो युवकों को मारी गोली, गांव में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Next News

डावली-पलसों मार्ग निर्माण में बाधा का आरोप, ग्रामीणों ने डीएम से लगाई कार्रवाई की गुहार