Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 16 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
भूतेश्वर चौराहे पर महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा, देर रात यातायात हुआ प्रभावित

मथुरा के भूतेश्वर चौराहे पर सोमवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही महिला ने बीच सड़क पर हंगामा करना शुरू कर दिया। महिला की हरकतों के चलते कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीओ:
सोमवार रात करीब 10 बजे भूतेश्वर चौराहे पर एक महिला अचानक सड़क के बीच पहुंच गई और आने-जाने वाले वाहनों के सामने खड़ी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला असामान्य व्यवहार कर रही थी, जिसके कारण वाहन चालकों को अपने वाहन रोकने पड़े और कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई।

राहगीरों और स्थानीय लोगों ने महिला को समझाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह लगातार विरोध करती रही। इस दौरान उसने चप्पल निकालकर लोगों की ओर फेंकी और कुछ लोगों को मारने का भी प्रयास किया। महिला की गतिविधियों के चलते मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए।

काफी देर तक चले इस घटनाक्रम के बाद स्थानीय लोगों ने संयम बरतते हुए महिला को सड़क से हटाकर किनारे किया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी, जिसके चलते उसने इस प्रकार का व्यवहार किया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय के लिए क्षेत्र में हड़कंप और जाम जैसी स्थिति बनी रही।

Previous News

307 के आरोपी की तलाश में पहुंची पुलिस पर तोड़फोड़ का आरोप, CCTV वीडियो वायरल

Next News

अधिकमास में ठाकुरजी की नौका विहार लीला ने मोहा मन, श्री सत्यनारायण मंदिर में उमड़े श्रद्धालु