मथुरा के राया क्षेत्र में सरकारी नाली पर कथित अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। मौजा मोरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरकारी नाली को कब्जामुक्त कराने और किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है।
वीओ:
राया क्षेत्र की मौजा मोरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने सरकारी नाली पर कथित कब्जे के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों ने सरकारी नाली पर अतिक्रमण कर उसे बंद कर दिया है, जिससे क्षेत्र के किसानों को सिंचाई और जल निकासी की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार, नाली बंद होने के कारण खेतों तक पानी पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो रही है। वहीं बरसात के मौसम में जलभराव का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। किसानों का कहना है कि यह नाली वर्षों से सिंचाई और अतिरिक्त पानी की निकासी का प्रमुख साधन रही है, लेकिन अतिक्रमण के कारण इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए तथा सरकारी नाली से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था को जल्द से जल्द बहाल कराया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीणों को राहत मिल सके।