Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 15 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुरुषोत्तम मास में भगवान परशुराम का अभिषेक एवं पूजन, 101 दीपों से की गई देशवासियों की मंगलकामना

मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा पुरुषोत्तम मास के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सोमवार को गोविंद नगर स्थित भगवान परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का विशेष अभिषेक एवं पूजन किया गया।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम का 51 किलो दूध, दही, शहद, बूरा, घी एवं सुगंधित इत्र से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात भगवान को नवीन पोशाक धारण कराकर विशेष श्रृंगार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विप्रजनों ने भगवान परशुराम का माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक पूजन-अर्चन किया। साथ ही सभी अतिथियों एवं विप्रजनों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने समाज में एकता का संदेश देते हुए कहा कि सनातन धर्म और हिंदू संस्कृति को सशक्त एवं जीवित बनाए रखने के लिए सभी लोगों को अपने परिवार सहित धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता करनी चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान देशवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना के साथ 101 दीपक प्रज्ज्वलित किए गए। धार्मिक वातावरण और भक्ति भाव से ओतप्रोत इस आयोजन में राकेश गौड़, पंकज शर्मा, महेंद्र दत्त, सुरेंद्र मुकुट वाले, नारायण प्रसाद शर्मा, पप्पू गौतम, मुकुट मणि शर्मा सहित सैकड़ों विप्रजन उपस्थित रहे।

Previous News

15-20 वर्षों से सेवा दे रहे सफाईकर्मियों ने स्थायी नियुक्ति और उचित वेतन की उठाई मांग

Next News

परिक्रमा कर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने रौंदा, दो की मौत, 13 घायल