Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 15 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
15-20 वर्षों से सेवा दे रहे सफाईकर्मियों ने स्थायी नियुक्ति और उचित वेतन की उठाई मांग

मथुरा। जिला अस्पताल में कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वे पिछले 15 से 20 वर्षों से अस्पताल में निरंतर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें स्थायी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका है।

सफाईकर्मियों के अनुसार वर्तमान में उन्हें लगभग 7200 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो बढ़ती महंगाई के दौर में परिवार के भरण-पोषण के लिए पर्याप्त नहीं है। उनका आरोप है कि श्रम विभाग और शासन द्वारा निर्धारित कई सुविधाओं से भी उन्हें वंचित रखा जा रहा है।

कर्मचारियों ने बताया कि कई बार उन्हें समय पर वेतन नहीं मिलता, जिससे आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही अपनी समस्याओं को उठाने पर दबाव बनाए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

ज्ञापन के माध्यम से सफाईकर्मियों ने जिला प्रशासन से स्थायी नियुक्ति, समय पर वेतन भुगतान तथा नियमों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था संभालने के बावजूद उनकी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Previous News

आगरा में कारोबारी के घर डकैती, तमंचे की बट मारकर किया घायल, लाखों के जेवर और नकदी लूटकर फरार

Next News

पुरुषोत्तम मास में भगवान परशुराम का अभिषेक एवं पूजन, 101 दीपों से की गई देशवासियों की मंगलकामना