Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 12 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, शूटिंग के बीच मचा हड़कंप

उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार में अभिनेता इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग उस समय विवादों में घिर गई, जब सेट पर लगाए गए एक 'कैफे एंड बार' के बोर्ड को लेकर स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया। विरोध करने वालों का कहना था कि हरिद्वार जैसी पवित्र और धार्मिक नगरी में इस तरह के बोर्ड शहर की धार्मिक पहचान और सांस्कृतिक भावनाओं को आहत करते हैं।

शूटिंग के दौरान अचानक बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और तीर्थ पुरोहित सेट पर पहुंच गए। देखते ही देखते माहौल गर्म हो गया और फिल्म यूनिट तथा प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सेट पर हंगामे और विरोध की तस्वीरें साफ दिखाई दे रही हैं।

विवाद बढ़ता देख फिल्म यूनिट को आखिरकार बोर्ड से 'बार' शब्द हटाना पड़ा, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई और शूटिंग दोबारा शुरू की जा सकी। हालांकि इस घटना ने धार्मिक स्थलों पर फिल्म शूटिंग और स्थानीय भावनाओं के सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

फिलहाल फिल्म की टीम या इमरान हाशमी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

Previous News

मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव! फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की टूटी, मचा हड़कंप

Next News

वायरल कॉमेडी शो पड़ा भारी, अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट मामले में FIR दर्ज