Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 12 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मोहन भागवत की ट्रेन पर पथराव! फिरोजाबाद में शताब्दी एक्सप्रेस की खिड़की टूटी, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में गुरुवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर अचानक पथराव कर दिया गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी सफर कर रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। इसी दौरान फिरोजाबाद के पास किसी अज्ञात व्यक्ति ने चलती ट्रेन पर पत्थर फेंक दिया, जिससे E-1 कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। जिस कोच पर पत्थर लगा, उसी में मोहन भागवत भी मौजूद थे, हालांकि वह दूसरी ओर बैठे होने के कारण पूरी तरह सुरक्षित रहे। घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद रेलवे और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। ट्रेन को जांच के लिए कुछ समय के लिए रोका गया और GRP-RPF की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इस घटना ने वीआईपी सुरक्षा और रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बार फिर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Previous News

केदारनाथ में उमड़ा आस्था का महासैलाब! खराब मौसम के बावजूद 12 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

Next News

इमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर पहुंचे प्रदर्शनकारी, शूटिंग के बीच मचा हड़कंप