केरन सेक्टर में बैसाखी के अवसर पर भारतीय सेना ने एक सराहनीय पहल करते हुए सामुदायिक भोज का आयोजन किया। यह कार्यक्रम कुपवाड़ा जिले के चार पंचायत हलकों और 25 गांवों में आयोजित किया गया, जिसमें सेना के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पर्व को उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर जवानों ने ग्रामीणों के साथ बैठकर भोजन साझा किया और एकता, भाईचारे व सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सेना के इस प्रयास की सराहना की।