Please wait we are preparing awesome things...

Wednesday, 15 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
किशनगंज में थानाध्यक्ष के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद

 

किशनगंज में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने सदर थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन के कार्यालय और आवास पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई के दौरान टीम को करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े अहम दस्तावेज मिले, जिसके बाद आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच तेज कर दी गई है।


जानकारी के अनुसार, ईओयू की 10 सदस्यीय टीम ने दो हिस्सों में बंटकर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सिलीगुड़ी, पटना के रामकृष्ण नगर और मुजफ्फरपुर में जमीन और फ्लैट से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए। कुछ संपत्तियां आरोपी की पत्नी और साले के नाम पर भी पाई गई हैं।

डीएसपी सुनील कुमार ने बताया कि 13 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया था, जिसमें लगभग 1.70 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति सामने आई है।

Previous News

धौलपुर में अंबेडकर जयंती पर आयोजित हुई संगोष्ठी

Next News

केरन में बैसाखी पर्व पर सेना ने किया सामुदायिक भोज