Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 06 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
नशे में धुत युवक ने भूतेश्वर अखाड़े पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, पहलवानों में मची भगदड़

मथुरा के प्रसिद्ध भूतेश्वर अखाड़े में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक ने नशे की हालत में पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक गोलियों की आवाज से अखाड़े में पहलवानी कर रहे पहलवानों और आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।

जानकारी के अनुसार सेही गांव निवासी दिनेश पंडित शुक्रवार रात करीब 9 बजे नशे की हालत में कार से भूतेश्वर अखाड़े पहुंचा और लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग होते ही अखाड़े में मौजूद पहलवान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक के बाद एक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही कृष्णा नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का पीछा किया।

बताया जा रहा है कि आरोपी फायरिंग के बाद अपनी कार छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस के दो दरोगाओं ने सूझबूझ दिखाते हुए बीच रास्ते में उसे दबोच लिया और उसके हाथ से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली।

मामले में एएसपी आसना चौधरी ने बताया कि आरोपी दिनेश पंडित द्वारा करन और उसके साथियों पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा उसके कब्जे से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ दिन पहले दिनेश पंडित की अखाड़े में पहलवानी करने वाले अपने कुछ दोस्तों से फोन पर कहासुनी हुई थी। उसी विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में प्रयुक्त हथियार के लाइसेंस समेत अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Previous News

बरसाना में अवैध खनन पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़ा आरोपी गिरफ्तार, सरकारी काम में डाली थी बाधा

Next News

गोवर्धन: मानसी गंगा में डूबे दो किशोर श्रद्धालु, परिक्रमा के बाद स्नान बना काल; परिवारों में मचा कोहराम