Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 05 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
ओंकार त्यागी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 50 हजार का इनामी मोहित गिरफ्तार

लोनी के चर्चित ओंकार त्यागी हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी मोहित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक इस सनसनीखेज हत्याकांड में अब तक कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

जानकारी के अनुसार ओंकार त्यागी घर से पशुओं के लिए चारा लेने निकले थे। जैसे ही वह रेलवे अंडरपास क्षेत्र के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए बैठे कार सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोली लगने से ओंकार गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद आरोपी उन्हें जबरन कार की डिग्गी में डालकर अपने साथ ले गए और बाद में उनकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया।

इस निर्मम हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और लगातार छापेमारी के बाद कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान सामने आया कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश और बदले की भावना प्रमुख कारण थी।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी मोहित ने खुलासा किया कि पंचायत के दौरान हुए कथित अपमान का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। इसी रंजिश के चलते ओंकार त्यागी की हत्या को अंजाम दिया गया।

डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि मामले में अब तक 17 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और शेष आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Previous News

बरगद के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार डीसीएम, एक ही परिवार के 12 लोग घायल; 20 खच्चरों की मौत

Next News

सूखे पेड़ों को पानी पिलाने निकले पर्यावरणविद् बंशीधर अग्रवाल, बोले- यही सबसे बड़ा पुण्य का काम