Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 05 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
दिल्ली अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ा एक्शन! वृंदावन के होटलों पर विद्युत विभाग की छापेमारी

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल अग्निकांड में 21 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद मथुरा का विद्युत सुरक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए गुरुवार को वृंदावन के प्रमुख होटल और गेस्टहाउसों में विशेष जांच अभियान चलाया गया, जिससे होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

सहायक निदेशक विद्युत सुरक्षा निधि जादौन और उपखंड अधिकारी संदीप वार्ष्णेय के नेतृत्व में विभागीय टीम ने प्रेम मंदिर, रमणरेती और आसपास के क्षेत्रों में स्थित कई होटल, धर्मशाला और गेस्टहाउसों का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्युत सुरक्षा मानकों, वायरिंग व्यवस्था, फायर सेफ्टी और आपातकालीन निकास मार्गों का बारीकी से परीक्षण किया गया।

निरीक्षण में कई संस्थानों में विद्युत सुरक्षा मानकों के उल्लंघन और अनियमितताएं पाई गईं। विभाग ने जीएसएम होटल समेत कई प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी करते हुए निर्धारित समय में कमियों को दूर करने के निर्देश दिए हैं।

सहायक निदेशक निधि जादौन ने बताया कि वृंदावन की कई संकरी गलियों में संचालित होटल और गेस्टहाउस सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर रहे हैं, जो भविष्य में किसी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे संस्थानों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है, बल्कि आगे भी लगातार जारी रहेगा। जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दिल्ली अग्निकांड के बाद शुरू हुई इस कार्रवाई को स्थानीय लोग भी जरूरी कदम मान रहे हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन अब किसी भी प्रकार की लापरवाही के प्रति सख्त रुख अपनाता नजर आ रहा है।

Previous News

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का कल होगा शुभारंभ, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह बोले- तैयारियां पूरी

Next News

थाने में पत्रकारों को धमकी का मामला पहुंचा मंत्री तक, SSP को निष्पक्ष जांच के निर्देश