Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 05 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का कल होगा शुभारंभ, प्रभारी मंत्री संदीप सिंह बोले- तैयारियां पूरी

मथुरा के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने गुरुवार को वृंदावन पहुंचकर जनपद में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। गीता शोध संस्थान में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

योगी सरकार द्वारा दोबारा मथुरा का प्रभारी मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने संस्थान परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए संदीप सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में जनजागरण कार्यक्रम, प्रदर्शनियां और पदयात्राएं आयोजित की जाएंगी। इसके माध्यम से जनप्रतिनिधि सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएंगे।

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इस अभियान के तहत पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह अभियान 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक लगातार चलेगा और इसके लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रभारी मंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वे अपनी मां के सम्मान और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पौधों के संरक्षण और देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Previous News

भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार? वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा ने सबको चौंकाया

Next News

दिल्ली अग्निकांड के बाद मथुरा में बड़ा एक्शन! वृंदावन के होटलों पर विद्युत विभाग की छापेमारी