Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
परिवार के दो पक्षों में महासंग्राम लाठी डंडे फिर चली गोलियां

बरसाना। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव रहेड़ा में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों व पत्थरों के साथ फायरिंग तक होने लगी।

बताया जा रहा है कि नाली के पानी की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते जंग के मैदान में तब्दील हो गया। कुछ युवकों ने खुलेआम तमंचे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें युवक बेखौफ होकर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं।

इस हिंसक झड़प में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर ईंट-पत्थर भी चले, जिससे गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची और गांव में डेरा डाल दिया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Previous News

अनिवार्यता के विरोध में हाथों में किताब और कलम थामने वाली शिक्षिकाएं और शिक्षको का सैलाव जलती हुई मशालो को थामकर सड़कों पर

Next News

मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति ने दावानल कुंड में कूदकर दी जान, पुलिस ने रेस्क्यू कर निकाला शव ।