Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अयोध्या में खूनी खेल: ककरही बाजार में छोटे भाई ने चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट!

अयोध्या कैंट थाना क्षेत्र के ककरही बाजार से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ खून के रिश्ते ही एक-दूसरे के दुश्मन बन गए।

यहाँ एक मामूली पारिवारिक विवाद इस कदर बढ़ा कि छोटे भाई ने गुस्से में आकर अपने ही सगे बड़े भाई राधेश्याम की बेरहमी से हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोपी छोटे भाई ने घर में रखी चारपाई की पाटी (लकड़ी के डंडे) से राधेश्याम पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि राधेश्याम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस खूनी खेल के दौरान जब मृतक की पत्नी अपने पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुँची, तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुँचा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही घायल पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी देवर, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी छोटा भाई वारदात के बाद से ही फरार है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और उसे बहुत जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Previous News

आगरा में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Next News

पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा: मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार, बदले की भावना में रची थी साजिश