Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 01 Jun 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आगरा में पुलिस मुठभेड़: फायरिंग मामले के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

आगरा के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिलावली में हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और उनकी गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया। लगातार की जा रही छापेमारी और चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिली, जिसके बाद घेराबंदी की गई।

पुलिस के अनुसार, संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवकुमार और संदीप उर्फ ससिया के रूप में हुई है।

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अवैध .315 बोर तमंचा, 12 बोर राइफल, जिंदा और खोखा कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर घटना के पीछे के कारणों और उनके आपराधिक नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है। एसीपी खेरागढ़ ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Previous News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: कंटेनर में घुसी तेज रफ्तार कार, 3 की मौत, 5 गंभीर घायल

Next News

अयोध्या में खूनी खेल: ककरही बाजार में छोटे भाई ने चारपाई की पाटी से पीट-पीटकर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट!