Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
बांके बिहारी मंदिर में बड़ी सुरक्षा चूक! गोद में कुत्ता लेकर पहुंचा युवक, वायरल फोटो से मचा बवाल

विश्व प्रसिद्ध ठाकुर श्री बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब एक श्रद्धालु पालतू कुत्ते को गोद में लेकर मंदिर परिसर तक पहुंच गया। घटना की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सेवायत गोस्वामी समाज और श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई है। मंदिर जैसे अत्यंत संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल पर इस तरह की सुरक्षा चूक ने प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

वायरल फोटो मंदिर के गेट संख्या-2 और गेट संख्या-5 के बीच के क्षेत्र की बताई जा रही है। तस्वीर में सफेद टी-शर्ट पहने एक युवक गोद में कुत्ता लिए दिखाई दे रहा है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरा युवक मोबाइल से फोटो खींचता नजर आ रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

गौरतलब है कि बांके बिहारी मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में निजी सुरक्षाकर्मी तथा पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद कुत्ते के साथ मंदिर परिसर तक पहुंच जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक माना जा रहा है।

मामले पर मंदिर के सेवायत गोस्वामी समाज ने कड़ा आक्रोश व्यक्त करते हुए घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाए जाने चाहिए। फिलहाल घटना को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।

Previous News

ओवरलोड ट्रैक्टर बना मौत का कारण! तुड़ी से भरे वाहन ने युवक को कुचला, अस्पताल ले जाते समय मौत

Next News

गौ संरक्षण राजनीति नहीं, आस्था और संस्कृति का विषय है: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने सरकारों पर साधा निशाना