Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 14 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंबेडकर जयंती पर दीन दयाल इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राएं सम्मानित

गोवर्धन। गोवर्धन के अडींग स्थित दीन दयाल इंटर कॉलेज में 14 अप्रैल मंगलवार को बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में सीनियर एवं जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। सीनियर वर्ग में खुशी राजपूत, रुचि शिहोरा और प्रांशी मित्तल ने बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि जूनियर वर्ग में दिशा, नीलम और रवि कुमार को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी महेश शर्मा उर्फ गोल्डी भैया, गुलाब सिंह उर्फ गब्बर सैनी, भाजपा नेता कपिल सेठ, चंद्रपाल और सोनू यादव सहित अनेक गणमान्य लोग एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया।

विद्यालय के प्रबंधक दिनेश चंद यादव ने बाबा साहेब के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय की ओर से अतिथियों द्वारा गरीब एवं आश्रित बच्चों को किताबें और स्कूल ड्रेस वितरित की गईं।

Previous News

मंदाकिनी नदी पर नए पुल का निर्माण हुआ शुरू

Next News

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती, निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा ।