Please wait we are preparing awesome things...

Sunday, 31 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
गृहकलह से परेशान युवक ने यमुना में लगाई छलांग, 18 वर्षीय प्रवीण की दर्दनाक मौत

वृंदावन के जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित पानीगांव पुल से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घरेलू तनाव से परेशान 18 वर्षीय युवक ने यमुना नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान पानीगांव निवासी प्रवीण पुत्र हरी प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवीण पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रहा था। रविवार को वह पानीगांव पुल पहुंचा और यमुना नदी में कूद गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची तथा काफी प्रयासों के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया।

परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

 
Previous News

अधिकमास पूर्णिमा पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बांके बिहारी के दर्शन को लगीं किलोमीटर लंबी कतारें

Next News

पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद: 10 साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट ने लगाया ₹50 हजार का जुर्माना