Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 29 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में मौसम का रेड अलर्ट! 100 KM/H की रफ्तार से आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी

मथुरा जनपद के लिए मौसम विभाग ने "Extremely Severe Alert" जारी करते हुए अगले 24 घंटे बेहद संवेदनशील बताए हैं। विभाग के अनुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश, 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है। चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।

जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने जनपदवासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों के अंदर सुरक्षित रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। लोगों को पेड़ों, बिजली के खंभों, होर्डिंग्स और कमजोर निर्माणों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वाहन चालकों से भी सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थान पर ही वाहन रोकने का आग्रह किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। आपदा से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं और लोगों से मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार तेज हवाओं, बिजली गिरने और ओलावृष्टि से जनहानि व संपत्ति को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क करने को कहा गया है। प्रशासन ने दोहराया है कि "सुरक्षा ही सबसे बड़ी प्राथमिकता है", इसलिए सभी लोग सहयोग करें और सुरक्षित रहें।

Previous News

तीन साल से खंडहर बना पंचायती घर, जहरीले सांपों के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण

Next News

अयोध्या में आकाशीय बिजली का कहर, प्राचीन दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त