Please wait we are preparing awesome things...

Friday, 29 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
तीन साल से खंडहर बना पंचायती घर, जहरीले सांपों के साये में जीने को मजबूर ग्रामीण

गोवर्धन विकास खंड की ग्राम पंचायत सकरवा में जाटव समाज का पंचायती घर पिछले तीन वर्षों से बदहाल और खंडहर अवस्था में पड़ा हुआ है। जर्जर भवन अब ग्रामीणों के लिए सुविधा केंद्र नहीं, बल्कि खतरे का कारण बन चुका है। भवन में जगह-जगह टूटी दीवारें, उगी झाड़ियां और गंदगी के बीच जहरीले सांप व अन्य कीड़े-मकोड़े पनप रहे हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधान और संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब छह माह पहले इसी खंडहर भवन के पास एक जहरीले सांप के काटने से 10 वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी। इसके बावजूद प्रशासन और पंचायत की ओर से भवन की मरम्मत या साफ-सफाई के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया।

राजकुमार मेम्बर का कहना है कि पंचायती घर की जर्जर हालत गांव के बच्चों और बुजुर्गों के लिए बड़ा खतरा बन गई है। वहीं ग्रामीण मक्खन लाल सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द भवन की मरम्मत कराने और परिसर की साफ-सफाई कराने की मांग की है।

उधर ग्राम पंचायत सचिव ने बताया कि भवन की मरम्मत के लिए स्टीमेट तैयार कर लिया गया है और जल्द ही प्रधान से चर्चा कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर काम होता हुआ दिखाई देना चाहिए, ताकि भविष्य में कोई और हादसा न हो।

Previous News

ब्रज परिक्रमा में दर्दनाक हादसा! आंधी से पहले गिरा बिजली का खंभा, पलवल के श्रद्धालु की मौत

Next News

मथुरा में मौसम का रेड अलर्ट! 100 KM/H की रफ्तार से आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी