Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 13 Apr 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
पुलिस की इस मुहिम से साइबर अपराधियों में भी हड़कंप मचा

औरैया पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार लोगों को बड़ी राहत दी है। साइबर सेल की सक्रियता के चलते कुल 95,847 रुपये पीड़ितों के खातों में वापस कराए गए हैं।

एसपी औरैया अभिषेक भारती के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत साइबर क्राइम टीम लगातार तत्परता से कार्रवाई कर रही है, जिससे ठगी के मामलों में पीड़ितों को सीधा लाभ मिल रहा है।

पुलिस की इस मुहिम से साइबर अपराधियों में भी हड़कंप मचा है। साथ ही, औरैया पुलिस ने लोगों से साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

Previous News

पानी की टंकी में संदिग्ध कंकाल मिलने से इलाके में मचा हड़कंप

Next News

आबकारी गोदाम परिसर में झाड़ियों में लगी आग, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू