औरैया जिले के अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम महारतपुर में पानी की टंकी के अंदर संदिग्ध कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना ऑपरेटर जितेंद्र द्वारा दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। टंकी से कंकाल को बाहर निकाला गया, जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई।
शुरुआती जांच में कंकाल के बंदर का होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।