Please wait we are preparing awesome things...

Thursday, 28 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
रात के अंधेरे में देवदूत बनी पुलिस और एसडीआरएफ, श्रद्धालु को सुरक्षित पहुंचाया

उत्तराखंड में श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मानवता की मिसाल पेश की। दर्शन कर गोविंदधाम लौट रहे गुरमेल सिंह अटलाकोटी ग्लेशियर के पास अत्यधिक थकान, भारी सामान और घने अंधेरे के कारण अस्वस्थ हो गए और आगे बढ़ने में असमर्थ हो गए।

स्थिति की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम कठिन पहाड़ी रास्तों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच मौके पर पहुंची। टीम ने पालकी की सहायता से श्रद्धालु को सुरक्षित गोविंदधाम पहुंचाया। इस दौरान समय पर मिली मदद से श्रद्धालु की जान बच सकी। गुरमेल सिंह ने भावुक होकर पुलिस और एसडीआरएफ टीम का आभार जताया और उनकी त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Previous News

दबंगों का कहर! दो विकलांग भाइयों पर चढ़ाया ट्रैक्टर, बचाने पहुंचे परिजनों को भी पीटा

Next News

मथुरा में मौसम का रेड अलर्ट! अगले 3 घंटे बेहद भारी, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी