मथुरा के राजा घाट पर उस समय सनसनी फैल गई, जब यमुना नदी में एक अज्ञात शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव को देखकर आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने में जुटी हुई है।
घटना के बाद घाट क्षेत्र में दहशत और चर्चाओं का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।