Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 26 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
आज निकलेगी 500 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजेगी मथुरा

भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा आज श्रीराममय होने जा रही है। गुरुकृपा विलास वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित 9 दिवसीय श्रीराम कथा से पूर्व बुधवार सुबह 8 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा गुरुकृपा विलास के प्रथम गार्डन से शुरू होकर पूरी कॉलोनी का भ्रमण करते हुए श्रीराम मंदिर स्थित कथा पंडाल पर पहुंचेगी।

कार्यक्रम संयोजक प्रभात अग्रवाल ने बताया कि कलश यात्रा संतों के सानिध्य और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच निकलेगी। यात्रा में स्वामी सुतीक्ष्ण दास जी महाराज, श्री अमर दास जी महाराज और श्री प्रेम निधि जी महाराज समेत कई संत-महात्मा शामिल होंगे।

कलश यात्रा की सबसे खास बात यह होगी कि करीब 500 मातृशक्ति पीले वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लेकर यात्रा में शामिल होंगी। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और “जय श्रीराम” के गगनभेदी जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा।

यात्रा मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा, शरबत, जलपान और प्रसाद वितरण की भव्य व्यवस्था की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन और वालंटियर भी तैनात रहेंगे।

कलश यात्रा के बाद बुधवार शाम 5 बजे से अयोध्या के मानस मर्मज्ञ आचार्य शांतनु जी महाराज के श्रीमुख से 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ होगा। कथा 4 जून तक चलेगी, जबकि 5 जून को हवन और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पहुंचकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

Previous News

लखनऊ में दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में डाइव लगाते ही गई युवक की जान

Next News

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के समर्थन में उतरीं हिमांगी सखी, बोलीं- “यह युवाओं की आवाज है”