Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
मथुरा में कूड़े के ढेर में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू

मथुरा के राधापुरम स्टेट स्थित सेक्टर-6 क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक खाली प्लॉट में पड़े कूड़े के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई देने लगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कूड़ा लंबे समय से एक खाली प्लॉट में जमा था। आशंका जताई जा रही है कि ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से निकली चिंगारी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी, जिसके बाद आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास से गुजर रहे बिजली के तार भी चपेट में आ गए, जिससे पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

सुरक्षा के लिहाज से आग बुझाने के दौरान क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया। चौकी प्रभारी के अनुसार इस घटना में किसी तरह की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।

फायर विभाग मामले की जांच कर रहा है, वहीं स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉटों की नियमित सफाई और बिजली तारों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Previous News

होटल में बुलाकर बंधक बनाकर वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

Next News

नरहौली बवाल: 100 वायरल वीडियो और CCTV फुटेज से उपद्रवियों की पहचान, क्राइम ब्रांच करेगी जांच