Please wait we are preparing awesome things...

Saturday, 23 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
होटल में बुलाकर बंधक बनाकर वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार

आगरा के एकता थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ऐसे संगठित गैंग का खुलासा किया है जो लोगों को होटल में बुलाकर बंधक बनाकर उनसे वसूली करता था। साइबर सर्विलांस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम की संयुक्त कार्रवाई में इस गैंग के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और एक कार बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें मिलने के बहाने होटल में बुलाते थे। जैसे ही पीड़ित होटल के कमरे में पहुंचते थे, उन्हें बंधक बनाकर धमकाया जाता था। विरोध करने पर मारपीट की जाती थी और जान से मारने की धमकी देकर ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे।

जांच में सामने आया है कि गैंग ने एक पीड़ित से QR कोड के जरिए 14 हजार रुपये और दूसरे से करीब 5 हजार रुपये की वसूली की थी। लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने होटल के पास दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है।

एडीसीपी क्राइम हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Previous News

खाना मांगने पर पति पर पत्नी ने उड़ेली खौलती सब्जी, 30% झुलसा

Next News

मथुरा में कूड़े के ढेर में लगी आग, तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने एक घंटे में पाया काबू