मुरादाबाद के मंडी चौक क्षेत्र में स्थित भारत गोटे शॉप में सोमवार को शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए तीन दमकल गाड़ियां मौके पर लगाई गई हैं, जो लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
इसी बीच सीओ कोतवाली सुनीता दहिया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।