Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
चंद्र सिटी में 22 वर्षीय युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिसकर्मी का था बेटा

अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के देव सैनी स्थित चंद्र सिटी में एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक 22 वर्षीय युवक ने घर के अंदर खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य घर में ही मौजूद थे। मृतक के पिता अलीगढ़ पुलिस में ही तैनात हैं। इस आत्मघाती कदम के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ट्रेन के सफर से शुरू हुई थी कहानी

मृतक की पहचान 22 वर्षीय विशेष कुमार के रूप में हुई है, जो अपने माता-पिता का छोटा बेटा था। माता-पिता से मिली जानकारी के अनुसार, इस आत्मघाती कदम के पीछे किसी लड़की का मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उस लड़की से विशेष की कोई बहुत पुरानी या गहरी जान-पहचान नहीं थी। दोनों की मुलाकात सिर्फ एक बार ट्रेन में सफर के दौरान हुई थी। इसके बाद से दोनों के बीच जो भी बातचीत होती थी, वह केवल फोन के जरिए ही हो रही थी।

30 मई को था जन्मदिन

परिजनों ने बताया कि आने वाली 30 मई को विशेष का जन्मदिन था, जिसकी तैयारियाँ और उम्मीदें घर में थीं, लेकिन उससे पहले ही इस खौफनाक कदम ने पूरे हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ कर रख दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जाँच में जुट गई है। पुलिस फोन रिकॉर्ड्स और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।

Previous News

BJP नेता के विवादित बयान पर बवाल, सायोनी घोष का सिर लाने पर 1 करोड़ इनाम का ऐलान

Next News

मथुरा में जल्द शुरू होगा सर्वोदय हॉस्पिटल, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में दी कैंसर जागरूकता की जानकारी