Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों की गाड़ी हादसे का शिकार - दो लोगों की मौके पर मौत

यूपी के औरैया में नेशनल हाईवे-19 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के लालपुर के पास हुआ, जहां ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग अपने दामाद के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अभिषेक भारती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना।

पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Previous News

हाथरस में हिंग फैक्ट्री में लगी भीषण आग - आग से फैक्ट्री का सामान जलकर राख

Next News

यमुना में डूबते भाइयों को बचाने कूदा युवक भी लापता, तीन दोस्त छोड़कर भागे