Please wait we are preparing awesome things...

Tuesday, 19 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
सांसद हेमा मालिनी ने किए ठाकुर गोपेश्वर महादेव के दर्शन, देश की सुख-समृद्धि की कामना

वृंदावन में मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने ऐतिहासिक ठाकुर गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने देश की सुख-समृद्धि और लोक कल्याण की कामना की।

सोमवार शाम मथुरा लोकसभा क्षेत्र की सांसद हेमा मालिनी वृंदावन स्थित ऐतिहासिक ठाकुर गोपेश्वर महादेव मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान शिव के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके साथ ही उन्होंने कात्यायनी मंदिर में भी विशेष पूजन किया।

मंदिर पहुंचने पर सेवायतों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सांसद का स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में विराजमान भगवान गोपेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया और दिव्य आरती में भाग लिया।

पूजा-अर्चना के दौरान सांसद हेमा मालिनी ने देश की सुख-समृद्धि, शांति और लोक कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 
Previous News

11 महीने बाद मां-बेटी का भावुक मिलन - भावुक कर देने वाली कहानी

Next News

84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर मंडरा रहा खतरा, दो माह से टूटा पड़ा 33 हजार केवी लाइन का खंभा