Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
धौलपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - नाले पर बनी दुकान ध्वस्त, नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई

धौलपुर में नगर परिषद ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। हरदेव नगर क्षेत्र में नाले के ऊपर बनी एक पक्की दुकान को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया गया।

मामला हरदेव नगर मुख्य मार्ग का है, जहां सार्वजनिक नाले पर अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर लिया गया था। इस वजह से नाले की जल निकासी पूरी तरह बाधित हो गई थी और हल्की बारिश में ही आसपास की सड़कों पर पानी भर जाता था, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद सोमवार को नगर परिषद की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। शुरुआत में विरोध की कोशिश भी हुई, लेकिन प्रशासनिक सख्ती के आगे निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।

जेसीबी की मदद से कुछ ही समय में नाले पर बनी पक्की दुकान को पूरी तरह तोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा।

नगर परिषद अधिकारियों ने साफ चेतावनी दी है कि शहर में किसी भी नाले, नाली या सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानसून को देखते हुए जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Previous News

वृन्दावन में शूट फिल्म ‘वृंदावनी वैराग्य’ को लेकर विवाद, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

Next News

शास्त्री नगर फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद