Please wait we are preparing awesome things...

Monday, 18 May 2026
ई-पेपर संस्करण
www.abhinews.co.in
उत्तर प्रदेश संस्करण
PAGE - 01
वृन्दावन में शूट फिल्म ‘वृंदावनी वैराग्य’ को लेकर विवाद, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

वृन्दावन में शूट की गई बताई जा रही फिल्म “वृंदावनी वैराग्य” को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने और धर्म नगरी की छवि धूमिल करने के आरोप लगाए जा रहे हैं। मामले को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

भक्ति और आस्था की नगरी वृन्दावन एक बार फिर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही “वृंदावनी वैराग्य” नामक फिल्म को लेकर स्थानीय लोगों और ब्रजवासियों ने नाराजगी जताई है। आरोप है कि फिल्म में अशोभनीय और आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म निर्देशक आशीष अविकुंठक के निर्देशन में बनी है और इसका कुछ हिस्सा वृन्दावन के प्रसिद्ध क्षेत्रों, यमुना किनारे और राधा रमण मंदिर के आसपास शूट किया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही जानकारी के अनुसार फिल्म की अवधि करीब डेढ़ घंटे बताई जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि वृन्दावन विश्वभर में भक्ति, आध्यात्मिकता और सनातन संस्कृति के केंद्र के रूप में पहचाना जाता है, जहां देश-विदेश से श्रद्धालु आध्यात्मिक शांति की तलाश में आते हैं। ऐसे में इस प्रकार की फिल्मों का निर्माण धार्मिक और सांस्कृतिक छवि को प्रभावित कर सकता है।

लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस बात की जांच करे कि फिल्म की शूटिंग के लिए आवश्यक अनुमति ली गई थी या नहीं। साथ ही मामले में उचित कार्रवाई की मांग भी उठाई जा रही है।

Previous News

फर्जी आईडी से सास-ननद की अश्लील तस्वीरें वायरल - बहू पर गंभीर आरोप पति ने दर्ज कराया मुकदमा

Next News

धौलपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर - नाले पर बनी दुकान ध्वस्त, नगर परिषद की बड़ी कार्रवाई